Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सेमिनार में अंतरिक्ष शिक्षा पर विस्तार से हुई परिचर्चा


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर के अझारा स्थित भागवतदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अंतरिक्ष विज्ञान की शिक्षा पर सेमिनार का आयोजन हुआ। भागवत दत्त महाविद्यालय एवं मौलवी फरजंद अली कॉलेज ऑफ लॉ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि स्टेट क्वार्डिनेटर भारत नोडल सेण्टर इसरो प्रयागराज डॉ0 प्रभांशु कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। मुख्य अतिथि डॉ0 प्रभांशु कुमार ने अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होनें छात्र छात्राओं को बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान केवल वैज्ञानिक उपलब्धियों सीमित नहीं है बल्कि इसका उपयोग संचार, मौसम, कृषि, आपदा प्रबन्धन, शिक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। उन्होनें छात्र छात्राओं सेे ड्रोन, रॉकेट, उपग्रहों, अंतरिक्ष यात्रियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा किया। मुख्य अतिथि ने अंतरिक्ष विज्ञान की शिक्षा को लेकर प्रेरित किया। वहीं प्रश्नोंत्तर सत्र में छात्र छात्राओं शिवसागर तिवारी, अंजली, सौरभ तिवारी, मोहित यादव, रितिक आदि ने अंतरिक्ष विज्ञान पर प्रश्न रखे। संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक चेतना जागृत होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। महाविद्यालय के संरक्षक रमेशचंद्र मिश्र, प्रबन्धिका सुनीता मिश्रा, गौरव मिश्र, रीमा मिश्रा, सीमा मिश्रा ने सेमिनार के आयोजन पर खुशी जतायी। कार्यक्रम का संयोजन प्राचार्य डॉ0 शारदा प्रसाद विश्वकर्मा तथा संचालन भूपेन्द्र सिंह ने किया। प्राचार्या डॉ0 पूनम त्रिपाठी ने आभार जताया। इस मौके पर तारा देवी इंस्टीटयूट ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नॉलाजी भेभौरा के प्राचार्य डॉ0 राहुल सिंह, डॉ0 लक्ष्मीकांत तिवारी, डॉ0 रेखा पाण्डेय, डॉ0 शालिनी शुक्ला, डॉ0 प्रतिमा उपाध्याय, डॉ0 अरविंद शर्मा, रामचंद्र पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, रामकृष्ण शुक्ल, शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |