Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फिर दहली दिल्ली! डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध की वारदात लगातार सामने आ रही है। अब दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र के आचार्य निकेतन इलाके में एक डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। डिलीवरी बॉय के शरीर पर चाकू से कई वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी की रात करीब 8:15 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि एक युवक को चाकू मार दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को तत्काल एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले और सीने में कई बार चाकू से वार किया गया था। मृतक की पहचान अरुण राज (22) पुत्र राज शेखर, निवासी पटपड़गंज के रूप में हुई है।

पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन युवक मोटरसाइकिल से आए थे और किसी बात को लेकर विवाद के बाद डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए। क्राइम टीम ने मौके की जांच की और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

पुलिस को जांच में पता चला कि घटना से जुड़े तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पहले एक नाबालिग को पकड़ा गया और बाद में बाकी दो को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा तीनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |