Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पिता ने 14 साल की बेटी से कई बार रेप किया! पुलिस के पास पहुंची पीड़िता


देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ कई बार रेप किया है। घटना दिल्ली के पहाड़गंज की है। हैरानी की बात ये है कि पीड़ित बच्ची अपने मकान मालिक के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी मां करीब 15 दिन पहले बिहार स्थित पैतृक गांव गई थीं। इसके बाद पिता ने 31 जनवरी और एक फरवरी को उसके साथ घर पर ही कई बार रेप किया। पीड़िता ने बताया कि पिता ने उसको धमकी दी और चुप रहने के लिए कहा।

पीड़िता ने बताया कि दिन में 4 से 5 बार इस तरह की घिनौनी हरकत को पिता ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग भी दंग रह गए और सभी में इस बात को लेकर गुस्सा भी है कि अगर बच्ची अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है तो कहां सुरक्षित रहेगी?

हालही में भजनपुरा में एक 6 साल की बच्ची से कई लोगों ने रेप किया था। गैंगरेप के आरोपियों की उम्र 10, 13 और 14 साल थी। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं तीसरा आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया था कि ये घटना 18 जनवरी (मंगलवार) की है। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

देश में रेप के लिए सख्त कानून है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार को इस दिशा में गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |