Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: पेरिस से आए पर्यटक समूह का ताजमहल पर किया गया स्वागत


आगरा। आज पेरिस (फ्रांस) से ताजमहल भ्रमण के लिए आए एक पर्यटक समूह का थाना ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा स्वागत किया गया। पुलिस कर्मियों ने पर्यटकों को ताजमहल से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं तथा उन्हें सुरक्षित एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराया।

यह कार्यक्रम “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” एवं “मिशन शक्ति अभियान” के अंतर्गत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग प्रदान करना है।

इस अवसर पर उप निरीक्षक शिवराज सिंह, आरक्षी शैलेंद्र कुमार एवं महिला आरक्षी निधि यादव उपस्थित रहीं। पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |