Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूद्रपुर: साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालो के खिलाफ जिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को सोपा ज्ञापन


रूद्रपुर। आज रुद्रपुर जिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में कोटद्वार में साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने और दहशत व आतंक का माहौल पैदा करने वाले लंपट तत्वों एवं रुद्रपुर में जिम संचालक मोहित चोपड़ा के बोर्ड पर कालिख पोतने, डराने धमकाने इसकी रिपोर्टिंग करने पर अनसुनी आवाज के पत्रकार रूपेश कुमार को धमकाने वाले लंपट तत्वों पर कार्यवाही किए जाने के संबंध में मांग की गई।

वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से लगातार ही सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण को ध्वस्त करने वाली कई गतिविधियां की जाती रही हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इसमें निशाने पर लेने की तमाम घृणित गतिविधियां की गई हैं। संविधान में मौलिक अधिकारों के रूप में किसी भी नागरिक को कहीं भी व्यवसाय करने, अपने रहन सहन, वेश-भूषा को इस्तेमाल करने की आजादी है। मगर लंपट फासिस्ट संगठन इस पर निरंतर हमले कर रहे हैं।

वक्ताओं ने उपरोक्त धटनाओं को साम्प्रदायिक विद्वेष और उन्माद फैलाने की कारवाई को संविधान विरोधी कृत्य बताया गया है। भीड़ के

रूप में किसी के घर के आगे पहुंचकर आतंक और दहशत का माहौल बनाना संविधान विरोधी कृत्य है। मगर अफसोसजनक स्थिति है कि उत्तराखंड में ये गैर संवैधानिक कृत्य धड़ल्ले से हो रहे हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की दुकान पर जाकर नाम बदलने का दबाव बनाने, उनके रहन सहन और वेश भूषा को लेकर उन्हें अलगाव में धकेलने और इनके खिलाफ नफरत को आगे बढ़ाने की कार्यवाही को बजरंग दल जैसे संगठन खुलेआम अंजाम दे रहे हैं।

वक्ताओं ने बताया कि कोटद्वार के एक अल्पसंख्यक समुदाय के शख्स के दुकान से बाबा शब्द को हटाने को लेकर बजरंग दल के

कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दबाव बनाया गया इसे हिंदुओं से जुड़ा शब्द बताकर समाज में नफरत फैलाने को कोशिश की गई एक मौके पर इसका विरोध दीपक और विजय नाम के शक्श ने किया। लेकिन कुछ दिन बाद ही इस विरोध की।

आवाज को खामोश करने के लिए बजरंग दल के कई दर्जन कार्यकर्ता अलग अलग शहरों से कोटद्वार पहुंच गए और दीपक के जिम के भीतर घुसकर और इसके सामने खड़े होकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करके उन्माद और दहशत फैलाने की कारवाई की यह कृत्य कोटद्वार के समाज की फिजा को बिगाड़ने वाला है। समाज में जहर और नफरत घोलकर इसे बर्बादी की ओर धकेलने वाला कृत्य है। मगर अफसोसजनक है कि पुलिस द्वारा इन बजरंग दल से जुड़े लोगों को रोकने और इन्हें नियंत्रित करने के लिए बलप्रयोग नहीं किया गया। ये घंटों तक उपद्रव की कार्रवाई करते रहे। इसके उलट जिन व्यक्तियों ने न्याय, इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने की जद्दोजहद की, उन्हीं पर नामजद संगीन मुकदमे दर्ज कर दिए जबकि बजरंग दल के यहां उपद्रव मचाने वाले लोगों पर अज्ञात के रूप में मुकदमा दर्ज किया गया।

वक्ताओं ने बताया कि ष्बाबाष् शब्द अपने मूल में फारसी शब्द है साथ ही बाबाकिसी एक धर्म विशेष शब्द को व्यक्त नहीं करता। यह स्वयं में लंपट संगठनों के असल चरित्र को सामने रख देती है।दूसरी ओर रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में उपरोक्त धटना में सामाजिक सौहार्द बढ़ाने व आपसी भाईचारे को मजबूत करने को आगे आये जिम संचालक मोहित चोपड़ा के जिम के बोर्ड पर स्याही पोतकर डराने धमकाने वाले लम्पट तत्वों के खिलाफ प्रसाशन को कार्यवाही करनी चाहिए। समाज के विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ निरंतर लिखने व बोलने वाले अनसुनी आवाज के पत्रकार रुपेश कुमार को इन विभाजनकारी लंपट तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार धमकी दी जा रही है। यह प्रदेश में लंपट तत्वों द्वारा नफरत  फैलाने व सामाजिक सद्भाव की बात करने वालों को धमकाने के कृत्य को दिखाता है।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में समाजिक सद्भाव को बनाये रखने व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तराखंड की फिजा को खराब करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व अनसुनी आवाज के पत्रकार को धमकाने वाले लंपट तत्वों पर तत्काल कानूनी कार्यवाही करेंगे। 

ज्ञापन में मांग की गई कि1रू दीपक और विजय पर लगे मुकदमे रद्द किए जाएं।2रू बजरंग दल के उन सभी लोगों को जो नाम बदलने और बाद में भीड़ के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करकेउन्माद, हिंसा और आतंक का माहौल बना रहे थे को चिन्हित करके इन पर धार्मिक समुदाय के बीच वैमनस्य फैलाने,भीड़ के रूप में आतंक और दहशत की कार्रवाई करने, तथा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के तहत मुकदमे पंजीकृत करके तत्काल गिरफ्तार किया जाय।3- अनसुनी आवाजध्प्रेरणाशुं पत्रिका के पत्रकार रुपेश कुमार को धमकी देने वाले अराजक व लंपट तत्वों को तत्काल गिरफ्तार किया जाय।

ज्ञापन देने वालों में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के शिवदेव सिंह, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रविंद्र कौर, इंकलाबी मजदूर केंद्र के कैलाश भट्ट, सीएसटीयू के विजय कुमार, भाकपा (माले) के ललित मटियाली, ईदगाह बचाओ संघर्ष समिति के मजहर रिजवी, सीएनजी टेंपो यूनियन के सुब्रत विश्वास, मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान मास के दिनेश चंद्र, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश काकोरी शहीद यादगार कमेटी के शक्ति सरकार, निकाय कर्मचारी महासंघ के पूर्व सदस्य एन बी शर्मा, इंट्रार्क मजदूर संगठन के वीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |