Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः एकादशी उद्यापन कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न


आगरा। हरि बोल सेवा समिति की ओर से दिनांक 30 जनवरी को एकादशी उद्यापन का भव्य आयोजन बलेश्वर लक्ष्मी जी के मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। समिति के सदस्यों ने भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी का विधिवत पूजन कर समाज कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

उद्यापन के अवसर पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

हरि बोल सेवा समिति ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं संस्कारों को बढ़ावा मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |