लखनऊ: अवसाद के चलते युवक ने फंदे से लटक गवाई जान
February 12, 2026
लखनऊ । आलमबाग, आशियाना थाना इलाके में रहने वाले युवक ने गुरुवार को अपने घर में लगे पंखे के हक के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतार इलाज के लिए नजदीकी लोग बंधु अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मिली जानकारी के अनुसार आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सालेह नगर मे शफी अहमद (25) पुत्र भुल्लन अपने दो बेटे तालिब (7) व छोटे बेटे के साथ रहकर सरिया का जाल बनाने का कार्य करता था। वही परिजनों का कहना था मृतक शफी अहमद की पत्नी पिछले छह महिने से माइके मे बच्चों को छोडकर रह रही है। जिसके चलते शफी ने अवसाद के चलते घर मे लगे पंखे के हुक मे दुप्पटा के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है।
.jpg)