Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: भू स्वामी को दबंगो ने पीट किया लोहे की राड से सिर पर जानलेवा हमला, दर्ज रिपोर्ट


लखनऊ । आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे बुधवार को दबंगो ने अपनी जमीन की देखरेख करने पहुंचे भू स्वामी की जमकर पिटाई करने के साथ लोहे की राड से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर धमकी दे फरार हो गए। इन्दिरा नगर लखनऊ निवासी सब्बीर अहमद पुत्र मो जलील अहमद ने बताया उसका कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित ग्राम कनौसी मे खसरा संख्या 1990ध्6 भूमि है। आरोप है कि बुधवार 11 फरवरी की दोपहर वह अपनी उक्त जमीन की देख-रेख के लिये अपनी जमीन पर पहुँचा तो वहाँ पर पहले से मौजूद अनिल पाल, राजेन्द्र यादव व 5-6 लोग अज्ञात लोगो ने उसे वहाँ से भगाने का प्रयास किया। जिसपर उसने आपत्ति की तो उक्त लोगो ने उसके संग मारपीट करने के साथ  उसके सिर पर लोहे की राड से जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। वही पीडित का कहना है कि उक्त लोग दबंग  शातिर है जिन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज है और वह भू-माफिया है। जिसके चलते उसने अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर मारपीट, धमकी की धारा मे रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |