जगदीशपुरः रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक
February 26, 2026
जगदीशपुर /अमेठी। जगदीशपुर जायस रोड जगेसरगंज स्थित राजा कान्ह पीजी कालेज में चल रहे सप्त दिवसीय सेवायोजना के विशेष शिविर के पंचम दिवस पर सडक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई जिसमे कार्यक्रमाधिकारी डाक्टर चंद्र प्रकाश पांडेय के निर्देशन में स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने मझगवां, अहद, जगेसरगंज आदि गाँवों का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सडक पर चलते समय वाहन तेज गति से ना चलाए, हेल्मेट पहनें,शराब पीकर वाहन ना चलाए, सीट बेल्ट का उपयोग करें आदि यातायात नियमो के बारे मे विस्तार से बताया। इस अवसर पर डाक्टर सुरेंद्र प्रताप तिवारी, संचालक नीरज तिवारी, रमा शंकर तिवारी दीप्ति शुक्ला, रेनू पांडेय, अरूण प्रताप सिंह समेत आदि लोग शामिल रहे।
