Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः ब्लड सेंटर का पूर्व विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन


कन्नौज। वंशीका चैरिटेबल ब्लड सेंटर छिबरामऊ के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

यह ब्लड बैंक हमारे नगर वासियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा सिद्ध होगा। अब आपातकालीन परिस्थितियों मे रक्त की उपलब्धता के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा जिससे समय पर उपचार संभव हो सकेगा।

समाजसेवा की इस सराहनीय पहल के लिए सभी सहयोगियों को हृदय से बधाई। आपका विश्वास और साथ ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डॉ. शरद द्विवेदी डॉ. धर्मेंद्र सिंह डॉ. वीरपाल डॉ. एस.सी. चंद्रा डॉ. विपिन यादव डॉ. संदीप डॉ. इजहार आलम डॉ. सुरेंद्र शाक्य डॉ. रजनीश द्विवेदी डॉ. विवेक शाक्य सहित कन्नौज एवं जनपद फर्रुखाबाद के अनेक चिकित्सकगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |