कन्नौजः एक दिवसीय निःशुक्ल स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
February 16, 2026
कन्नौज। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार झा के निर्देश के अनुकम मे आगामी दिनांक 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन से आज जनपद न्यायालय परिसर मे न्यायाधीशों अधिवक्ताओं एवं न्यायालयों के कर्मचारियों के लिये एक दिवसीय निःशुक्ल स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं समय पर चिकित्सा परामर्श सुनिश्चित करना है। उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित रहें जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार झा द्वारा बताया गया कि न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वस्थ होना एक सक्षम न्याय प्रणाली के लिये अत्यंत आवश्यक है। आयोजित शिविर मे स्वास्थ विभाग से विशेषज्ञ चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुल 230 व्यक्तियों की शुगर बी०पी० सर्वाइकल सहित अन्य बीमारियों से सम्बन्धित की जाँच कर परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवायईयों का वितरण किया गया तथा इसके अतिरिक्त न्यायालय के कुल 07 कर्मचारियों एवं अधिवक्ता द्वारा रक्तदान किया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर मे जनपद न्यायाधीश सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों कर्मचारियों एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
