अमेठीः एनएसएस कैंप द्वारा चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम
February 26, 2026
अमेठी। राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पीजी कॉलेज पीपरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सप्त दिवसीय विशेष शिविर का छठवां दिन बहुत ही उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के द्वारा स्वागत गीत , लक्ष्य गीत एवं संकल्प गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ.संगीता सिंह के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि डॉ अमृता सिंह ने बौद्धिक सत्र में प्रबंध और बचत के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि वर्तमान समय में बचत करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है अगर हम बचत नहीं कर पाएंगे तो आने वाले समय में गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए बचत और प्रबंध दोनों हमारे जीवन में अत्यधिक उपयोगी है.सामान्य कार्यक्रम के तहत स्वयं सेवक और सेविकाओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई।इस अवसर पर एन. एस.एस. के कार्यक्रमाधिकारी उषा मौर्य के द्बारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और प्राध्यापिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमृता यादव ने किया।कार्यक्रम का समापन शपथ ग्रहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
