Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: गोसाई बाबा मंदिर पर मेले का आयोजन


तिलोई/अमेठी। ब्लाक तिलोई क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेलाई कला स्थित गोसाई बाबा मंदिर परिसर में विशाल मेले और भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अशरफ ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।यह आयोजन रामायण पाठ के उपरांत कई वर्षों से लगातार होता आ रहा है।मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि मोहम्मद अशरफ का फूल-माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो अशरफ ने किया उद्घाटन, 25 हजार रूपए का दिया सहयोग 

इस अवसर पर मोहम्मद अशरफ अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अशरफ ने मेले को भव्य बनाने के लिए 25,000 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। ग्राम पंचायत और क्षेत्र की जनता ने इस पहल की सराहना की है।मुख्य अतिथि मोहम्मद अशरफ ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत भेलाई कला में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में गलियारों से लेकर सड़कों, इंटरलॉकिंग, स्कूल और पंचायत भवन तक के विकास कार्य बेहतर तरीके से ग्रामवासियों तक पहुंचाए गए हैं।सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं भी ग्रामसभा में सफलतापूर्वक लागू की गई हैं। इस अवसर पर पवन मौर्य, देवी मौर्य, गौरव मौर्य, अभिषेक मौर्य, धर्मेंद्र पत्रकार, संतोष त्रिपाठी पत्रकार, सरोज तिवारी, मनीष तिवारी, विजय तिवारी, अशोक तिवारी, शत्रुघ्न कोटेदार, गयादीन मौर्य, शिवदास मौर्या,जानकी मौर्य, कन्हैया मौर्य, संतराम मौर्य, अमरजीत मौर्य, मंसाराम मौर्य, लखन मौर्य, डॉक्टर विनोद पासवान, राकेश मौर्या, राम नारायण मौर्य, रामखेलावन पासी और जितेंद्र पासवान सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |