मुसाफिरखाना: विशालकाय अजगर देख ग्रामीणो मे भय
February 24, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। ब्लॉक क्षेत्र के पलिया चंदापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास भीटे पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर के निकलने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर अजगर देखा गया, उसके ठीक बगल में प्राथमिक विद्यालय स्थित है। स्कूल के आसपास बच्चों की आवाजाही रहती है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका को लेकर ग्रामीण चिंतित हो उठे।ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया ताकि अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके।ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में इस तरह के जंगली जीवों का निकलना खतरे की घंटी है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है और एहतियातन बच्चों को उस स्थान से दूर रहने की हिदायत दी गई है। विदित हो कि की विशालकाय अजगर जहां पर निकला हुआ था वहीं पर प्राथमिक विद्यालय पलिया चंद्रपुर तथा जूनियर हाई स्कूल भी इस स्थान से सटा हुआ है जहां बच्चों के लिए काफी खतरा बना हुआ है वन विभाग से संपर्क किया गया था उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम वहां गई थी परंतु इतनी झाड़ी होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई।
