Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मौत के सौदागरो पर कमरौली पुलिस का शिकंजा! स्मैक के साथ एक गिरफ्तार


गौरीगंज/अमेठी। जनपद की थाना कमरौली पुलिस मानो मौत के सौदागरो के लिये काल सी बन गयी हो। आये दिन नशे के कारोबारियो को कमरौली पुलिस सलााखो के पीछे भेज रही है ,ऐसे मे यह चर्चा का विषय बना हुआ है, खासकर जनपद के कई हिस्सो मे कमरौली पुलिस के इस कार्य की सराहना हो रही है। हम ऐसा इसलिये कह रहे है कि सूत्रो की माने तो जनपद मे स्मैक बाराबंकी से होकर इसी रास्ते से आता है और उसी रास्ते मे ऐसे कारोबारी पुलिस के हत्थे लग रह रहे है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने कहा कि ऐसे कारोबरियो पर विषेष निगाह रखी जा रही है। उन्होने कहा कि अब नशे के कारोबारियो की जगह घर नही कैद होगी। वही इसी क्रम मे कल  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत थाना कमरौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भवानी पुत्र भगवान निवासी लाला का पुरवा मजरे ढड़ेरी थाना कमरौली जनपद अमेठी उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |