Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मार्च में शुरू होगी अनीत पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग


फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ साइन की है. ये फिल्म ‘थामा’ के बाद हॉरर यूनिवर्स को आगे बढ़ाने वाली अहम कड़ी मानी जा रही है. इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है और मेकर्स इसे दिसंबर 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. अनीत के लिए ये प्रोजेक्ट उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है.

‘शक्ति शालिनी’ को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने इस फिल्म के लिए एक नए एक्टर को साइन कर लिया है जो अनीत पड्डा के अपोजिट नजर आएगा. इस खबर के बाद से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. मैडॉक हॉरर यूनिवर्स पहले ही अपनी अलग कहानी और कैरेक्टर्स की वजह से फैंस के बीच पॉपुलर है ऐसे में नई कास्टिंग ने माहौल बना दिया है.

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार ‘शक्ति शालिनी’ में अनीत पड्डा के साथ एक्टर विशाल जेठवा रोमांस करते नजर आएंगे. ये पहली बार होगा जब विशाल और अनीत स्क्रीन शेयर करेंगे. विशाल को हाल ही में फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए काफी तारीफें मिली थी. वहीं ‘मर्दानी 2’ में उनका निगेटिव रोल आज भी याद किया जाता है. इस फ्रेश जोड़ी को लेकर मेकर्स भी काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं.

फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू होने वाली है क्योंकि मेकर्स चाहते हैं कि ‘शक्ति शालिनी’ को क्रिसमस 2026 तक बड़े पर्दे पर लाया जाए. हॉरर, थ्रिल और इमोशन का तड़का लगाने वाली ये फिल्म मैडॉक हॉरर यूनिवर्स को एक नया मोड़ दे सकती है. विशाल जेठवा की इंटेंस एक्टिंग और अनीत की फ्रेश एनर्जी फिल्म को और भी खास बना सकती है.

दिलचस्प बात ये है कि ‘शक्ति शालिनी’ के लिए सबसे पहले कियारा आडवाणी को साइन किया गया था लेकिन डिलीवरी के बाद मेकर्स ने उनकी जगह अनीत पड्डा को कास्ट कर लिया. अनीत की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसी कामयाबी के बाद मैडॉक की नजर उन पर पड़ी. आपको बता दें इस फिल्म के अलावा भी अनीत पड्डा यशराज बैनर के तहत बनने वाली एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी जिसे मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही अनीत ने आदि शंकर की ‘डेविल मेय क्राय 2’ के लिए अपनी आवाज भी दी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |