लखनऊः इटौंजा में अज्ञात वाहन की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
February 09, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महोना चैकी के पास अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी।हादसे में एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहना गांव निवासी 58 वर्षीय कुंवर बहादुर सिंह अपने साथी अंगद सिंह के साथ सड़क किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे दूर जा गिरे। वही कुंवर बहादुर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अंगद सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, उनकी हड्डी बाहर निकल आई और एक उंगली कटने की भी सूचना है। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
.jpg)