Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सैरपुर थाना के सामने खड़ी गाड़ियों से लगा जाम, जिम्मेदार अनजान


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन थाना सैरपुर के ठीक सामने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। खास बात यह है कि मौके पर नगर निगम का बोर्ड भी लगा हुआ है, इसके बावजूद अवैध पार्किंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने के सामने गाड़ियाँ खड़ी होने से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत होती है। जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीरों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर निगम और पुलिस की उदासीनता के चलते स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। लोगों ने मांग की है कि थाना सैरपुर के सामने से अवैध पार्किंग हटवाई जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि जाम से राहत मिल सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |