Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आधी रात लोहे का गेट तोड़कर घर में घुसी कार, दहल गया परिवार


शहर में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर रोड किनारे एक घर के गेट को तोड़कर अंदर जा घुसी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार ने पहले लोहे का गेट तोड़ा और उसके बाद दीवार से जा टकराई। आधी रात को हुई इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। खास बात यह है कि कार ने लोहे के गेट और दीवार को इतनी तेज टक्कर मारी की आवाज सुनकर परिवार के लोग सहम गए।

दरअसल, पूरी घटना उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र की है। एक दिन पहले हुई घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार की गति बहुत ज्यादा थी। इस घटना के बाद मकान में सो रहे लोग तुरंत उठकर बाहर आ गए। कार और गेट की हालत देखकर लोग हैरान रह गए। परिवार ने तुरंत सुखेर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली।

मकान मालिक अंशुल कुमावत ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस अब रिपोर्ट के आधार पर कार चालक की तलाशी में जुटी हुई है। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को कार में एक दर्जन शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस ने अनुमान लगाया कि कार चालक शराब के नशे में था, इसी वजह से यह हादसा हुआ है। करीब एक दर्जन शराब की बोतले अलग-अलग ब्रांड की थी।

घटना रात 1:30 बजे की शोभागपुरा स्थित माधव विहार की है। जब फॉक्सवेगन टाइगुन तेज रफ्तार कार रोड पर सीधे जाते हुए अचानक टर्न लेकर घर में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का गेट टूट गया और गेट की दीवार भी क्षतिग्रसत हो गई। कार का भी बोनट पूरी तरह टूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और उसमें रखी शराब भी जब्त कर ली है। वहीं, फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |