Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी की पहलरू रविवार की सेवा ने जरूरतमंदों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान! असहाय बच्चों व बुजुर्गों के लिए आशा बना बृज की रसोई का निःशुल्क भोजन अभियान - जालिम सिंह


आशियाना/ लखनऊ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (पंजी.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के तत्वावधान में प्रत्येक रविवार की तरह 22 फरवरी 2025, रविवार को आशियाना, लखनऊ के चिन्हित स्थानों में निःशुल्क भोजन एवं मिष्ठान वितरण सेवा का सफल एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।

संजय श्रीवास्तव ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अकिंचन, निराश्रित, असहाय, जरूरतमंद बच्चों एवं बुजुर्गों तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुँचाना है।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने अवगत कराया कि दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुई इस सेवा में बड़ी संख्या में अकिंचन, निराश्रित, असहाय बच्चों एवं बुजुर्गों तथा मजदूर तबके के लोगों ने सम्मानपूर्वक निःशुल्क भोजन प्राप्त किया, जिससे उनके चेहरों पर संतोष और आत्मीयता की झलक दिखाई दी। श्री शर्मा ने कहा स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं समाजसेवियों की भी सहभागिता रही। आयोजन स्थलों पर स्वच्छता, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित पंक्ति व्यवस्था के साथ भोजन वितरण किया गया, जिससे लाभार्थियों को गरिमा के साथ सेवा प्राप्त हो सकी।

विकास पाण्डेय ने कहा संस्था के स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा और समर्पण से सेवा दायित्वों का निर्वहन किया।

आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बृज की रसोई का लक्ष्य केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों समता, करुणा और मानवता को व्यवहार में उतारना है।

अनुराग दुबे ने कहा कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

जालिम सिंह आयोजन के समापन पर संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं समाज के जागरूक नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही, भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर, निस्वार्थ और समर्पित सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में जालिम सिंह, देवांश रस्तोगी, संजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, विशाल सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, विकास पाण्डेय, मुकेश कनौजिया, दिनेश पाण्डेय, गोविन्द सिंह ठाकुर सहित अनेक समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे सेवा कार्यक्रम अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |