कादीपुर: गुडवर्क! बलात्कारी गिरफ्तार, मिली गुनाहो की सजा
February 27, 2026
कादीपुर/सुलतानपुर। जनपद की कादीपुर पुलिस ने एक ऐसे दरिंदे को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेजा है जिसने एक नाबालिक की आवरू लूट ली। प्र0नि0 श्याम सुन्दर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में कल थाना कादीपुर पुलिस टीम द्वारा अभिषेक पुत्र अरविन्द निवासी सुर्कणा कला थाना सरपतहां जिला जौनपुर उम्र 25 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया गया । उन्होने बताया कि उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0211ध्24 धारा 363/366/504/506/ 376 भादवि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर पूर्व से पंजीकृत है । उक्त कार्यवाही मे उ0नि0 रामेन्द्र वर्मा , का0 सुरज कुमार व का0 चन्दन कुमार भी सामिल रहे।
