लखनऊ: आशियाना मे ई रिक्शा चोरी, करतूते सीसीटीवी कैमरे मे कैद
February 08, 2026
लखनऊ । आलमबाग, आशियाना थाना इलाके मे घूम रहे चोरों ने बीते चार दिन पूर्व रात्रि समय एक घर के बाहर खडा ई रिक्शा पार कर दिया। वही चोरों की करतूते पीडित के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। आशियाना थाना इलाके स्थित सेक्टर के निवासी दुर्गेश सिंह पुत्र स्व० सूरजपाल सिंह के अनुसार बीते 3 फरवरी मंगलवार को उनके आशियाना स्थित मकान पर उनका ई रिक्शा संख्या यूपी 32 एन एक्स 0947 खड़ा था जो चोरी हो गया। वही पीडित का कहना था चोरो की करतूते उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है फुटेज मे दो चोर दिख रहे है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार शनिवार को पीडित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
.jpg)