पीलीभीत: शिविर में स्वयं सेविकाओं द्वारा निकल गई नशा मुक्ति रैली
February 18, 2026
बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयके राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस ष्साइबर सुरक्षा दिवसष् के रूप में मनाया गया द्य कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय कितनापुर में लक्ष्यगीत के साथ की गई। तत्पश्चात ध्यान एवं योग विशेषज्ञ कमलेश सक्सेना एवं सुभाष सक्सेना द्वारा स्वयंसेविकाओं को योग के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। नशा मुक् रैली निकाली गई तथा लोगों को धूम्रपान न करने या छोड़ने के का अनुरोध किया गया। उसके बाद एक राष्ट्रीय सेवा योजना का महिला शसक्तीकरण पर प्रभाव नामक विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बौद्धिकसत्र में मुख्य अतिथि के रूप में एस.आई. प्रवेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल मुनेश कुमार एवं कांस्टेबल अंकुर कुमार कोतवाली से उपस्थित रहे। जिन्होंने स्वयं सेविकाओं को साइबर सुरक्षा के विषय में जानकारी दी। इस अवसर महाविद्यालय परिवार से कार्यालय अधीक्षक दिनेश एवं राम कुमार उपस्थित रहे। जिनके द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया द्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेंद्र पाल के द्वारा मुख्य अतिथियों का बैच लगा कर सम्मानित किया तथा इसके पश्चात मुख्य अतिथियों को जलपान कराया गया द्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेंद्र पाल के द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
