शुकुलबाजार: होली, रमजान व ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
February 22, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना परिसर में आगामी त्योहारों होली, रमजान और ईद के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की नायब तहसीलदार की उपस्थिति में थाना परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्म गुरुओं, होलिका दहन आयोजकों, व्यापारी बंधुओं ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की गई। थाना अध्यक्ष विवेक बर्मा ने ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई ताकि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
