Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: निजी में इलाज दौरान मरीज की मौत


लखनऊ । आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली थाने के पीछे स्थित लखनऊ अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान एक अधेड़ की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई जिसके पश्चात अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत करा मृतक का पंचनामा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।कृष्णा नगर वरिष्ठ उपनिरीक्षक इब्ले हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्नाव जनपद के सोहरामऊ का रहने वाले बाबूराम (45) पुत्र मुनेश्वर के सिर में अत्यधिक दर्द होने के कारण परिजन सोमवार तड़के अस्पताल में इलाज के लिए लाए थे।डॉक्टर ने मरीज को वेंटिलेटर पर भर्ती कर सीटी स्कैन के बाद ही सुचारू रूप से इलाज शुरू किए जाने को लेकर की बात कह जांच के लिए रेफर किया था इस बीच दोपहर करीब 2 बजे मरीज की मौत हो गई । इससे आक्रोशित हो परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे। मृतक की बहन निर्मला ने बताया कि उसके मृत भाई के परिवार पत्नी सुनीता चार बेटियां और एक बेटा है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत करा मृतक का पंचनामा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |