लखनऊ: मोबाइल फोन चोरी कर ऑनलाइन निकल गए एक लाख रुपए
February 09, 2026
लखनऊ । आलमबाग। कृष्णा नगर के स्नेह नगर में रहने वाले एक स्टेशनरी दुकानदार का मोबाइल फोन बीते माह चोरी हो गया था जिसके पश्चात चोरों ने मोबाइल फोन से यूपीआई माध्यम से दुकानदार के दो खातों से 1.7 लाख रुपए निकाल लिए। कृष्णा नगर के स्नेह नगर निवासी गौतम वाजपेयी के अनुसार उनकी स्टेशनरी की दुकान है, बीते 21 जनवरी की शाम उनके दुकान से किसी अज्ञात ने उनका मोबाईल फोन चोरी कर लिया था जिसकी शिकायत उन्होंने ऑनलाइन कर दी थी, जिसके पश्चात उनके मोबाइल फोन से यूपीआई द्वारा उनके आईसीआईसीआई खाते से 1.4 लाख और आईडीबीआई बैंक खाते से 2137 रुपए ट्रांसफर कर निकाल लिए गए । जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित साइबर टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
.jpg)