प्रतापगढ़। जनपद के कोहंडौर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरौली मधुपुर गांव के पास मोजूद टोल प्लाजा के नजदीक बीती रात्रि रविवार को बाइक सवार युवकों पर हमला कर मारपीट व लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 पर देने के साथ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित अरविंद कुमार पाण्डेय पुत्र श्री अशिका प्रसाद पाण्डेय, निवासी ग्राम बड़ना, थाना कोतवाली जयसिंहपुर, जनपद सुल्तानपुर के अनुसार वह 8 फरवरी 2026 की रात करीब 9रू30 बजे प्रतापगढ़ में एक विवाह समारोह से अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश पाण्डेय के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वे कोहंडौर थाना क्षेत्र के धरौली मधुपुर गांव के पास स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही दो मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात युवक ने उनकी बाइक के हीरो स्प्लेंडर प्लस में टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद पीछे से एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने पीड़ित व उसके साथी के साथ यानिकि तीनो बदमाशों ने दोनों युवकों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों को सिर व हाथ ,पैर में चोटें आईं। किसी तरह जान बचाकर भागने पर हमलावर पीड़ित की मोटरसाइकिल व हेलमेट लेकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाते हुए तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मामले में कोहंडौर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)