Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पुलिस ने किया पैदल गश्त


लखनऊ । सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज, लखनऊ  विकास कुमार पाण्डेय द्वारा थाना निगोहा क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष निगोहा श्री अनुज तिवारी मय पुलिस बल उपस्थित रहे।

पैदल गश्त के दौरान श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा आम जनमानस को यह स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि चाइनीज मांझा का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है। यदि किसी भी व्यक्ति के पास चाइनीज मांझा पाया जाता है अथवा इसका विक्रय करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाहीकी जाएगी।

गश्त के दौरान क्षेत्र की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा आने-जाने वाले नागरिकों को चाइनीज मांझे से होने वाली गंभीर एवं जानलेवा दुर्घटनाओं’ के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि चाइनीज मांझे के प्रयोग से आए दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोगों के गले कटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन को भारी खतरा उत्पन्न हो रहा है।

इन्हीं दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि चाइनीज मांझे के अवैध उपयोग एवं विक्रय को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे स्वयं चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें तथा इसके अवैध क्रय-विक्रय की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |