गौरीगंज: छुट्टी के दिन भी खुला रहा पुलिस कप्तान का द्वार! पेश की मिसाल
February 09, 2026
गौरीगंज/अमेठी। जन-सेवा जब केवल उत्तरदायित्व न रहकर संकल्प बन जाए, तो शासन की छवि जन-मानस में स्वतः ही उज्ज्वल हो जाती है। जनपद अमेठी के पुलिस अधीक्षक श्री सर्वानन टी ने कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान कप्तान ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि उनकी तत्परता तब और अधिक प्रभावी दिखी जब उन्होंने बीते रविवार, जो कि एक सार्वजनिक अवकाश का दिन था, उस दिन भी जनता दरबार लगाकर जन-समस्याओं का समाधान किया। अमेठी कप्तान का यह कदम प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय है। रविवार जैसे अवकाश के दिन भी जनसेवा हेतु उपलब्ध रहना यह सिद्ध करता है कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील हृदय है जो जनता की पीड़ा के प्रति सदैव सजग है।
