Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः भृगु मंदिर कॉरिडोर निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, डीजीपीएस सर्वे संपन्न! भृगु मंदिर कॉरिडोर निर्माण की तैयारी तेज, कल होगी अंतिम सहमति बैठक


बलिया। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन के नेतृत्व में मंगलवार को भृगु मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आर्किटेक्ट प्लानर की टीम द्वारा डिजिटल जियो पोजिशनिंग सिस्टम (क्ळच्ै) के माध्यम से विस्तृत सर्वे कार्य किया गया। सर्वे के दौरान भृगु मंदिर समिति के सदस्य एवं मंदिर के पुजारीगण भी उपस्थित रहे। सर्वे के दौरान कॉरिडोर की रूपरेखा और उसके सांस्कृतिक व पौराणिक महत्व को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि भृगु कॉरिडोर में ददरी मेला स्थल, पवित्र गंगा नदी और भृगु मंदिर को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे कॉरिडोर का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व और अधिक सुदृढ़ हो सके। भृगु मंदिर समिति एवं पुजारियों ने मंदिर के मुख्य गर्भगृह को यथावत रखते हुए शेष मंदिर संरचना का पारंपरिक सांस्कृतिक कला के अनुरूप जीर्णोद्धार तथा मंदिर परिसर के सुंदरीकरण पर सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही मंदिर परिसर के बाहर मुख्य सड़क के किनारे बने अवैध अतिक्रमण को हटाने पर भी सहमति बनी।

बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि मुख्य सड़क के किनारे स्थित भूमि का विधिवत अधिग्रहण किया जाएगा, ताकि प्रभावित लोगों को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जा सके। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर के चारों ओर के मार्गों को खोलते हुए भव्य प्रवेश द्वार (गेट) के निर्माण का भी निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को चित्रगुप्त मंदिर समिति एवं भृगु मंदिर समिति के साथ बैठक कर अंतिम सहमति बनाई जाएगी। सभी पक्षों की सहमति के पश्चात भृगु मंदिर कॉरिडोर का आर्किटेक्ट डिजाइन तैयार कर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। भृगु मंदिर कॉरिडोर परियोजना से क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |