आगरा । बालूनी पब्लिक स्कूल में हाल ही में “पिकनिक फन डे” का आयोजन बड़े उत्साह और आनंद के साथ किया गया। इस पिकनिक के दौरान विद्यालय का वातावरण खुशियों से भर गया, जहाँ छात्र-छात्राएं पूरी तरह मुक्त, आरामदायक और प्रसन्न नजर आए।
पिकनिक का उद्देश्य बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने मित्रों और शिक्षकों के साथ समय बिताकर आपसी जुड़ाव को मजबूत किया और विद्यालय जीवन की सकारात्मक यादें संजोईं।
कार्यक्रम में खेल, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। पिकनिक फन डे की झलकियों ने सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।
