Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः बेलसरा गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


बलिया। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर नौ से 13 फरवरी तक पूरे देश में मनाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत चिलकहर विकास खंड के बेलसरा गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आरबीआई के एलडीओ श्रवण कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार एवं ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हैदर अली ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को केवाईसी अपडेट कराने के लाभ, उसकी प्रक्रिया एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओंकृप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना तथा मुद्रा लोन के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि वित्तीय साक्षरता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण आधार है। यह न केवल धन प्रबंधन सिखाती है, बल्कि हमारे भविष्य को भी सुरक्षित बनाती है।

आरबीआई के एलडीओ श्रवण कुमार ने केवाईसी अद्यतन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं का निर्बाध लाभ लेने के लिए केवाईसी का अपडेट रहना अत्यंत आवश्यक है।

वहीं ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हैदर अली ने कहा कि अपने धन की सही जानकारी और समझ ही वित्तीय साक्षरता का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसीसी अनिल शुक्ला ने बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान वशिष्ठ नारायण, अनिल सिंह, राम प्रवेश, रविंद्र सिंह, अनिल, शंभू नाथ गिरी, वीरेंद्र भारती (ग्राम विकास अधिकारी) शुभम ओझा, विनोद, आदित्य, राकेश, ज्ञानी, विजयपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |