लखनऊ: अग्निशमन अधिकारियों को डा० भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय साउथ सिटी में सम्मानित किया गया
February 15, 2026
लखनऊ। दिनांक 23 से 29 नवम्बर 2025 तक भारत स्काउट एवं गाइड की डायमंड जुबली जम्बूरी का भव्य समापन एवं 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन डिफेन्स एक्सपो ग्राउन्ड वृन्दावन योजना सेक्टर-15 लखनऊ में किया गया। इस जम्बूरी में देश के समस्त प्रदेशों से लगभग 30,000 स्काउट्सध्गाइड्स तथा यूनिट लीडर्स तथा 1500 विदेशी स्काउट्सध्गाइड्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई टेण्ट सिटी का वृहद स्तर पर निर्माण किया गया था, जिसकी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यन्त चुनौतीपूर्ण था। अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम स्थल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु उपलब्ध अग्निशमन संशाधनों एवं जनशक्ति की ड्यूटियां 24ग्7 सुनियोजित करते हुए कार्यक्रम को किसी भी आकस्मिकताध्अग्निदुर्घटना रहित सकुशल सम्पन्न करानें में अहम योगदान दिया गया।उल्लेखनीय है कि अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रदर्शित उच्चकोटि की कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्यों के दृष्टिगत बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय साउथ सिटी में आयोजित सम्मान समारोह में डा0 महेन्द्र सिंह एम०एल०सी० (पूर्व कैबिनेट मंत्री) उ0प्र0 सरकार एवं डा० प्रभात कुमार प्रादेशिक मुख्यायुक्त भारत स्काउट और गाइड उ0प्र0 महोदय द्वारा पद्मजा चैहान अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा उ०प्र०, अंकुश मित्तल मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ, प्रमोद कुमार शर्मा मुख्य अग्निशमन अधिकारी बुलन्दशहर, भारतेन्दु जोशी मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजीपुर एवं मामचन्द बड़गूजर अग्निशमन अधिकारी पीजीआई लखनऊ को उनके सराहनीय कार्यों के दृष्टिगत उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
