Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: खुली नाली बनी हादसों का कारण, एक और कार दुर्घटनाग्रस्त


शुकुलबाजार/अमेठी। इन्हौना रुदौली मार्ग के किनारे कटरा चैराहे के पास बनी खुली नाली आए दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। ताजा मामला कस्बा क्षेत्र का है, जहां सड़क किनारे बनी बिना ढक्कन की नाली में एक कार फिसलकर जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग बेहद व्यस्त है और इसी रास्ते से प्रशासनिक अधिकारियों का भी नियमित आना-जाना रहता है, इसके बावजूद समस्या पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सड़क किनारे खुली नाली पर न तो सुरक्षा रेलिंग है और न ही चेतावनी संकेत, जिससे राहगीर और वाहन चालक लगातार जोखिम में हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हल्की सी चूक या रात के समय कम रोशनी में वाहन सीधे खुली नाली में जा गिरते हैं। इससे पहले भी बैटरी रिक्शा व कई दोपहिया वाहन चालक गड्ढे मेंगिरकर  चोटिल हो चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली को ढका जाए या सुरक्षा दीवार बनाई जाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को कब  संज्ञान लेता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |