Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अपराध की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के राजीव चौक (कनॉट प्लेस) में 36 वर्षीय कारोबारी की पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि राजीव चौक या कनॉट प्लेस राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश और व्यस्त इलाकों में से एक माना जाता है। यहां हत्या की वारदात ने हर किसी को दहला कर रख दिया है।

दिल्ली के राजीव चौक में जिस 36 वर्षीय कारोबारी की हत्या की गई उसकी पहचान शिवम गुप्ता के रूप में की गई है। ये पूरी घटना घटना 3 जनवरी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शिवम गुप्ता कनॉट प्लेस में पार्टी के लिए गया था लेकिन कनॉट प्लेस में उसका विवाद फूड डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉयज के साथ हो गया इसके बाद आरोपियों ने शिवम गुप्ता के सर पर हेलमेट से कई बार किया।

कारोबारी शिवम गुप्ता को पहले घायल हालत में एलएनजीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उसे इसके बाद आरएमएल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन तकरीबन 17 दिन बाद बीते 19 जनवरी को शिवम गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवम दो जनवर को एक दोस्त के साथ कनॉट प्लेस में एक पार्टी में गया था। रेस्तरां से बाहर आकर उसने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास कंपनी के एक प्रतिनिधि से पानी मांगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। कंपनी के प्रतिनिधि ने उसे हेलमेट से मारा और उसके दो साथियों (कंपनी के प्रतिनिधि) ने उसे घूंसे मारे और पैर से मारा।

पुलिस ने जानकारी दी है कि शुरू में इस मामले में BNS की धारा 110 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा है कि जांच के आगे बढ़ने पर अन्य धाराएं भी जुड़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच चल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |