Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रविदास जयंती के जुलूस में शामिल थे करीब 70 लोग, शख्स ने चढ़ा दी कार, 4 घायल


इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड में पौड़ी जिले से सामने आ रही है। यहां कोटद्वार में रविवार को एक कार चालक ने संत गुरु रविदास के जुलूस पर कार चढ़ा दी। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक यह हादसा मवाकोट-निम्बूचौड़ मोटर मार्ग पर हुआ। यहां रविदास जयंती का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें करीब 60 से 70 लोग शामिल थे। इसी दौरान शख्स ने भीड़ में कार घुसा दी, जिससे चार लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, कोटद्वार में रविदार जयंती को लेकर एक जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने जुलूस पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरा मामला मवाकोट-निम्बूचौड़ मोटर मार्ग पर हुआ है। यहां रविवार की शाम को एक व्यक्ति ने अचानक अपनी कार रविदास जयंती को लेकर निकाले जा रहे जुलूस में जा रहे लोगों के बीच घुसा दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को कोटद्वार स्थित राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की पहचान कोटद्वार के रहने वालों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अजय कुमार (32) के दोनों पैरों और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अन्य घायलों में बाला देवी (63) और उनका पुत्र संजीव कुमार (35) तथा एक अन्य प्रदीप (23) शामिल हैं। एक ग्रामीण मनोहर ने बताया कि जुलूस में करीब साठ से सत्तर लोग शामिल थे। कोटद्वार के पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसकी कार को सीज कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |