Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

डिवाइडर पार कर केएसआरटीसी बस से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत


कर्नाटक के बेंगलुरु में एक तेज रफ्तार कर बस से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास एक कार और केएसआरसीटी बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना शनिवार आधी रात को हुई। बेंगलुरु की ओर जा रही कार कथित तौर पर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई और फिर सामने से आ रही एक बस से टकरा गई।


पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों को शक है कि कार तेज रफ्तार से चल रही थी और ड्राइवर का कंट्रोल खो गया होगा, जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई। मरने वाले सभी लोग 17-22 साल के युवा थे और डोड्डाबल्लापुरा के रहने वाले थे। हालांकि, बस में सवार सभी 43 यात्री बिना किसी बड़ी चोट के बच गए। हादसे के बाद, बस के यात्रियों को आगे के सफर के लिए दूसरी बस में भेज दिया गया। मदनायकनहल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस कार्तिक रेड्डी ने कहा कि एक्सीडेंट के कारण की जांच की जाएगी और यह भी देखा जाएगा कि कार के ड्राइवर और उसमें बैठे लोगों ने शराब पी थी या नहीं। उन्होंने कहा, "हमने ब्लड सैंपल इकट्ठा किए हैं और उन्हें टेस्ट के लिए एफएसएल भेज दिया है। उनका बैकग्राउंड भी वेरिफाई किया जा रहा है।" मरने वालों में से एक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने उनसे कहा था कि वह मंदिर जा रहा है और देर हो जाएगी। उन्होंने कहा, "मैंने एक बेटा खो दिया है, जो बड़ा हो गया था। वह सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था। वे (सभी मरने वाले) दोस्त हैं, मुझे नहीं पता कि कार किसकी है।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |