Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिर्फ 55 मिनट में दिल्ली से पहुंच जाएंगे मेरठ! पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी


अब दिल्ली से मेरठ पहुंचना और भी आसान हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल की पूरी लाइन को हरी झंडी दिखा दी है. 22 फरवरी शाम 6 बजे से यह ट्रेन आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी. सराय काले खां से मोदीपुरम तक करीब 80 किलोमीटर का सफर अब सिर्फ 55 मिनट में पूरा होगा. यह सुविधा लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है.

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किलोमीटर है. अब यह पूरा रूट चालू हो गया है. दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक का हिस्सा भी जोड़ दिया गया है. उत्तर प्रदेश में मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक भी शुरू हो गया है. इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, हालांकि इसे 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा. यह रेल सेवा साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे शहरों को तेजी से दिल्ली से जोड़ेगी.

प्रधानमंत्री ने मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन किया. खास बात यह है कि मेट्रो और नमो भारत ट्रेन एक ही ट्रैक पर चलेंगी. मेरठ मेट्रो की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. यह सभी स्टेशनों पर रुकते हुए पूरी दूरी लगभग 30 मिनट में तय करेगी. इसे देश की सबसे तेज मेट्रो सेवाओं में से एक माना जा रहा है.

इस कॉरिडोर से गाजियाबाद, मेरठ और बागपत जैसे शहरों को सीधा फायदा मिलेगा. लोगों को रोजाना सफर में कम समय लगेगा. व्यापार और रोजगार के नए मौके भी बढ़ेंगे. ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी और 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |