Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

4.1 तीव्रता के भूकंप से कांपा नेपाल का कोशी प्रांत! लोगों में दहशत


नेपाल का कोशी प्रांत रविवार सुबह भूकंप के झटकों से हिल गया। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई। यह भूकंप सुबह 7:31 बजे आया। इसका केंद्र संखुवासभा जिले के रिताक क्षेत्र में था। भूकंप के चलते स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

संखुवासभा नेपाल की राजधानी काठमांडू से 475 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। भूकंप की झटके पड़ोसी जिलों ताप्लेजुंग और भोजपुर में भी महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी नुकसान या क्षति की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं आई है। इससे पहले 11 जनवरी को लमजुंग जिले के पास बन्सर के पास 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था

नेपाल में कुछ महीनों या दिनों के अंतराल पर लगातार भूकंप का झटका लग रहा है। इसकी वजह है कि नेपाल दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-प्रवण देशों में 11वें स्थान पर है। यह हिमालय क्षेत्र में स्थित होने के कारण टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधियों से अक्सर प्रभावित होता है, जहां भारतीय और यूरेशियन प्लेटें टकराती हैं। हालांकि यह हल्का भूकंप आमतौर पर कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन नेपाल में भूकंपों की इतिहास को देखते हुए स्थानीय लोग सतर्क रहते हैं। अब तक इस घटना में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |