Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः विश्व वेटलैंड दिवस पर शारदा सागर डैम सहित विभिन्न स्थलों पर हुआ पक्षी गणना कार्यक्रम, 41 प्रजातियों के 1928 पक्षी दर्ज


पीलीभीत। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर सोमवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बर्ड फेस्टिवलदृ2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शारदा सागर डैम सहित पीटीआर के अंतर्गत चयनित वेटलैंड स्थलों पर प्रातः 6रू00 बजे से 10रू00 बजे तक आयोजित हुआ।बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी पूरनपुर, क्षेत्रीय वनाधिकारी बराही, माला, महोफ, हरिपुर एवं दियोरिया रेंज के अधिकारी व कर्मचारी, वन्यजीव प्रेमी, पक्षी विशेषज्ञ, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान तथा स्थानीय नागरिक शामिल रहे।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों के कुल 241 छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों द्वारा शारदा सागर डैम एवं अन्य वेटलैंड क्षेत्रों में उपलब्ध पक्षियों की गणना की गई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 6रू00 से 8रू00 बजे, 8रू00 से 9रू00 बजे तथा 9रू00 से 10रू00 बजे तक अलग-अलग चरणों में पक्षी सर्वे किया गया।

पक्षी गणना के दौरान कुल 41 प्रजातियों के 1928 पक्षियों की उपस्थिति दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से जैव विविधता संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ती है तथा युवाओं में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को वेटलैंड संरक्षण, पक्षी संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वन विभाग ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |