Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाईकोर्ट के जज समेत तीन घरों में हुई करीब 38 लाख की चोरी, मचा हड़कंप


प्रतापगढ़ जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोंडे गांव में बीती रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक साथ तीन घरों को अपना निशाना बनाया। इस वारदात में चोरों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राजीव समेत कुल तीन घरों से 38 लाख रुपए के के कीमती जेवर और नकदी चोरी कर ली।

चोरों ने सबसे ज्यादा तांडव प्रहलाद सिंह के घर में मचाया। इस परिवार के यहां 24 फरवरी को शादी का समारोह होना ा। शादी की तैयारियों के लिए घर में रखे गए लाखों के गहने, कीमती कपड़े और भारी नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। प्रहलाद सिंह के घर से लगभग 11 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। खुशियों के माहौल के बीच हुई इस घटना से परिवार सदमे में है।

जानकारी के मुताबिक चोर सुनियोजित तरीके से घरों के पिछले हिस्से से दाखिल हुए। जज राजीव सिंह के आवास से करीब 25 लाख रुपये की चोरी की बात सामने आ रही है। वही ग्रामीण विवेक सिंहके घर से करीब तीन लाख रुपये की और प्रह्लाद सिंह के घर से शादी के लिए रखे 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हुए।

चोरों द्वारा की गई पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में चोर संदिग्ध अवस्था में घरों में दाखिल होते और सामान लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इन फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |