Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः हीरागंज से कमासिन बाजार को जोड़ने वाली सड़क का राजा भैया ने किया शिलान्यास! 28 करोड़ की लागत से बनेगी 19 किमी सड़क


प्रतापगढ़/बाबागंज। हीरागंज बाजार से कमासिन बाजार को जोड़ने वाली करोड़ो की लागत से बनने वाली सड़क का जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने किया शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हीरागंज बाजार में शिलान्यास किया।

बाबागंज और बिहार ब्लाक को जोड़ने वाली करीब 20 करोड़ की लागत से 19 किमी तक बनने वाली इस सड़क के बन जाने से इलाके के कई सारे गांव मुख्यमार्ग से जुड़ जाएंगे। हीरागंज रजबहा की पटरी पर बनने वाली इस सड़क के निर्माण होने से इलाके के लोगो को आवागमन में सुविधा के साथ समय की भी बचत होगी। 

राजा भैया ने अपने कार्यकर्ताओं को इमारत की नींव बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करने के साथ जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में रहकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करना चाहिए। अपने संबोधन में  उन्होंने कहा कि क्षेत्र का ऐसा कोई गांव नही होगा जहां पर जिला पंचायत से विकास न हुआ हो। अपनी पार्टी के जनप्रतिनिधियों के बारे में उन्होंने कहा कि वे हमेशा क्षेत्र में बने रहतें हैं। सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान देने पर उन्होंने विशेष बल दिया।

 इस दौरान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, विधायक विनोद सरोज,  जिला पंचायत अध्यक्षा माधुरी देवी, कुलदीप पटेल, पार्टी के महासचिव कैलाश नाथ ओझा, पूर्व प्रमुख बाबागंज  हितेश प्रताप सिंह उर्फ पंकज सिंह, हीरागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव,  मनोज सिंह, पंकज यादव, मुकुंद यादव, दीपक तिवारी, अन्नू सिंह, अमित शुक्ला, राजेश यादव, ओमानंद द्विवेदी, अरविंद यादव सहित हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |