बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी प्रवक्तानंद, मंडलीय अध्यक्ष भक्ति सिंह, प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी तथा मंडलीय मंत्री एन.एल. राजपूत विशेष रूप से मौजूद रहे। पीलीभीत जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष लोधी दिनेश कुमार वर्मा अपनी पूरी टीम के साथ बैठक में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रेम शंकर वर्मा, पप्पू वर्मा, जसवंत वर्मा, हरपाल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को महासभा से जोड़ने और समाज के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक का एक प्रमुख बिंदु 22 फरवरी को आयोजित होने वाले बाबूजी कल्याण सिंह की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम को लेकर रहा। कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक और समाज की एकता का प्रतीक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने समाज के अधिकतम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि लोधी राजपूत समाज की एकता और संगठन की मजबूती ही समाज की वास्तविक शक्ति है। वहीं प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी जी ने संगठनात्मक अनुशासन, निरंतर संवाद और सक्रिय भागीदारी को समाज के उत्थान की कुंजी बताया।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाजहित में मिलकर कार्य करने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
