Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः 28 दिन, अट्ठाइस लोकार्पण” अभियान के तहत वार्ड-02 में सड़क-नाली का लोकार्पण! पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत


पीलीभीत। नगर पालिका परिषद  द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शुरू किए गए “28 दिन, अट्ठाइस लोकार्पण” अभियान के अंतर्गत 8 फरवरी से 8 मार्च तक विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पार्क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड संख्या-02 स्थित लकड़ी मंडी रोड, मोहल्ला सरफराज खां में गोला भाई के मकान से शाहिद खां के मकान तक निर्मित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर किया।लोकार्पण के अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। जलभराव और आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए सड़क व नाली निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप पूर्ण किया गया है, जिससे अब लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलनिकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।इस अवसर पर सभासद राशिद हुसैन, अवतार सिंह मोनू, साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, विपिन राजू फौजी, अनस अंसारी, मोहम्मद शरीफ, निर्मल सिंह टीटू, इमरान अंसारी, कमलेश वर्मा, विकास बाबू, राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका प्रशासन और पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यों की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |