आगरा। दिनांक 19 फरवरी को आर बी एस डिग्री कॉलेज, आगरा में ‘बाल उत्सवरू प्रगति स्वाभिमान सफलता की ओर 2.0’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गौंड, डायट प्राचार्य श्री अनिरुद्ध यादव तथा डायट के प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा कॉमिक बुक निर्माण एवं ‘मेरी बदलाव की कहानी’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी ब्लॉकों के नोडल शिक्षक, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में डायट प्रवक्ता श्री मनोज वाषर्णेय, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) श्री कुलदीप तिवारी एवं श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एसआरजी प्रीति सिंह, मीना पुष्कर एवं अनुराग शर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती किरन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में मास्टर ट्रेनर श्री अशोक कुमार का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा। निर्णायक मंडल में प्रेमलता शर्मा, प्रियंका गौतम, अशोक कुमार, अनिल कुमार, मीना पुष्कर एवं सत्यार्थी सर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम उत्साह, रचनात्मकता और शैक्षिक नवाचार का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।
