आगरा। केंद्रीय बजट 2026दृ27 के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बालूगंज, आगरा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत पौनिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रमुख विशेषताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा “विकसित भारत” के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित है और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
वक्ताओं ने बताया कि बजट में कृषि, रोजगार, बुनियादी ढांचे, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रावधानों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बजट को जनहितकारी बताते हुए इसकी प्रमुख बातों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
