बेवर/मैनपुरी। विकसित उत्तर प्रदेशदृविकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से शिक्षक संगोष्ठी एवं एडु लीडर्स 2026 का आयोजन शहीद मंच पर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) दीपिका गुप्ता रहीं।
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और नैतिक मूल्यों के माध्यम से ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं एडु लीडर्स को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में शिक्षा की वर्तमान चुनौतियों, नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी कपूर सिंह परिहार,पुष्पेंद्र सिंह डीसी प्रशिक्षण,रणधीर बहादुर सिंह डीसी समेकित शिक्षा,विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।सभी अतिथियों का जिला संयोजक एड्युलिडर्स सुरजीत सिंह, सुजीत चैहान,पुष्पेंद्र शाक्य,मोहम्मद आरिफ, मांसी शर्मा आदि ने सम्मान किया।बीएसए द्वारा शिक्षक मांशी शर्मा,प्रगति वर्मा,रिंकी चैहान,कुसुम पाठक,राघवेंद्र प्रताप सिंह,धर्मेंद्र कुमार,अनिल चैहान,प्रदीप कुमार,मुनीश कुमार समेत कुल दो दर्जन शिक्षकों को अच्छे कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ किया गया।
