बेवर/ मैनपुरी। कस्बा नवीगंज में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज 6 फरवरी दिन शुक्रवार को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता स्व.रामशंकर गुप्ता,स्व. वेदराम राजपूत एवं स्व.विशुनदयाल राजपूत की स्मृति में आयोजित की जा रही है।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी बनी सिंह यादव द्वारा फीता काटकर किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन कस्बा स्थित डीआरकेपी इंटर कॉलेज के पीछे क्रिकेट मैदान में किया जाएगा।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमें प्रतिभाग कर रही हैं,जिनके मध्य रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 1100 रुपये निर्धारित किया गया है।
क्रिकेट समिति के उपाध्यक्ष राजीव चैहान ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।मैच के दौरान खेल अनुशासन एवं खेल भावना का विशेष ध्यान रखा जाएगा।क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में सहभागिता करने तथा खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
.jpg)