किशनी/मैनपुरी।गुरुवार को विकास खंड की ग्राम पंचायत समान के पंचायत घर पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ।सम्मेलन में ग्रामीण अंचल के लोगों को आपस में रहने की बात सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्नाव के अमीलाह में स्थित शक्ति धाम के महंत नारायण गिरी जी महाराज,ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आए हुए लोगों से कहा कि माता की रक्षा जो बेटा नहीं कर सकता उस पुत्र का जीवन ही बेकार है। आज पूरे विश्व मे सनातन का डंका बज रहा है स हिन्दू धर्म मे जाति- पाति नहीं है, इसलिए कोई हिन्दू जाति पाति मे न बटे हिन्दू समाज विराट शक्ति का केंद्र है स उन्होंने कहा कि जो दूसरे दूसरे धर्म के है उनके पूर्वज हिन्दू थे इन्होने डर की बजह से धर्म परिवर्तन कर लिया था। हम लोग सर्वे भवन्तु सुखिनः को मनाने बाले लोग है स हम सभी के सुखी रहने और सब के कल्याण की सोचते है स उन्होंने कहा कि आक्रांताओं ने हमारे नालंदा विश्व विद्यालय मे आग लगा दी थी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज से दोष दूर करना चाहिए। हम सब को हिन्दू होने का गर्व होना चाहिए।हिंदू के उत्थान को जो संभव होगा उनके द्वारा किया जाएगा।उन्होंने हिंदुओं से अपील की आपस में एकता बनाकर रखे,। क्योंकि देश लोगों की एकता से तरक्की करेगा। कार्यक्रम को खंड संचालक धीरेन्द्र जी,विभाग संचालक बीरेंद्र चैहान,जिला प्रचारक विक्रांत जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र चैहान ने की।इससे पूर्व हिंदू संवेलन में आए सभी अतिथियों का स्वागत प्रधान उमेश शर्मा,अनुराग पांडेय राहुल राठौर,विपिन कठेरिया, अनुरूप पांडे,ध्रुव मिश्रा,अखिलेश शर्मा द्वारा किया गया।इस मौके पर राजू चैहान,विनोद कठेरिया,वेदराम जाटव,मूलचंद्र,रवि बाल्मिकी, ओमकार कठेरिया,सनी शुक्ला, मंगलम चतुर्वेदी, अनुज चैहान, लकी मिश्रा, आकाश भदौरिया,उज्जबल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
.jpg)