Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः केंद्रीय बजट 2026-27 से उत्तर प्रदेश को विकास की नई रफ्तार- बलदेव सिंह औलख


पीलीभीत।  कृषि राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बलदेव सिंह औलख ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला बजट बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

माननीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 2026-27 का यह नौवां बजट ऐतिहासिक है, जिसमें उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक लाभ मिलने जा रहा है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी और व्यापार को मजबूती मिलेगी।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर पर विशेष फोकस से पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में उद्योगों की लागत घटेगी और निवेश बढ़ेगा। ₹10,000 करोड़ के डैडम् ग्रोथ फंड से कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, चमड़ा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को बल मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।मंत्री औलख ने कहा कि ठपवचींतउं ैभ्।ज्ञज्प् योजना के तहत ₹10,000 करोड़ के निवेश से उत्तर प्रदेश फार्मा और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बनेगा। वहीं, पिछड़े और आकांक्षी जिलों पर विशेष ध्यान देने से पूर्वांचल और बुंदेलखंड को विकास की मुख्यधारा में लाया जाएगा।कृषि क्षेत्र में ठींतंज-टप्ैज्।।त् ।प् प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार की सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी। गंगा नदी पर वाराणसी में इनलैंड वॉटरवे शिप रिपेयर इकोसिस्टम की स्थापना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।उन्होंने बताया कि 36 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क छूट से कैंसर व गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च कम होगा। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा से बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, गेमिंग और टथ्ग् लैब से युवा भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे।पर्यटन क्षेत्र में 10,000 टूर गाइड के प्रशिक्षण से काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों पर रोजगार बढ़ेगा। औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण और सिटी इकोनामिक रीजन के विकास से लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी रोजगार व स्टार्टअप हब के रूप में उभरेंगे।

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला महामंत्री लेखराज भारती, दिनेश पटेल, महादेव ग्यान, नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी स्वतंत्र देवल, जिला उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, रेखा सिंह परिहार, ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा, जिला मंत्री संजीव मोहन अग्रवाल, आईटी से सुमित गंगवार एवं धर्मेंद्र लोधी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |